फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 19 साल बाद जमानत पर आए हत्यारोपी का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। विनयपुर भागौट मार्ग पर 19 साल बाद हत्या के मामले में गाजियाबाद जेल जमानत पर आए भागौट निवासी सुंदर (50) का शव पड़ा हुआ मिला। इसमे पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विनयपुर-भागौट मार्ग पर शुक्रवार देर रात सिरौली जिला गाजियाबाद निवासी मनवीर के गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना पर आए ग्रामीणों ने मृतक की पहचान सुंदर निवासी भागौट के रूप में की। इसमें जांच अधिकारी भूपेंद्र चौहान नें बताया कि मृतक सुंदर का नाम गाजियाबाद जिले में 24 साल पहले हुई हत्या में आया था। जिसमें जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। डेढ़ माह पहले सुंदर जमानत पर बाहर आया था। प्रथम दृष्टया जांच में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने का मामला सामने आया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें