फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहे नगर पालिका के वाहन

विज्ञापन
बागपत के डूडा कार्यालय पर खड़े नगर पालिका के वाहन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
नगर पालिका ने कई वाहनों का नहीं कराया पंजीकरण
विज्ञापन

दुर्घटना होने पर पीड़ित को नहीं मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में डोर टू डोर कूड़ा उठा रहे नगर पालिका के वाहन बिन रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे हैं। नियमानुसार किसी भी वाहन का एक सप्ताह में आरटीओ से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद पालिका ने काफी समय बाद भी आठ वाहनों का पंजीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में यदि इन वाहनों से कोई दुर्घटना होती है तो पीड़ित को कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। परिवहन विभाग ने भी इस तरफ से आंखें मूंद रखी हैं।
डूडा कार्यालय परिसर का बुधवार दोपहर जायजा लिया तो यहां पर नगर पालिका के कूड़ा उठान में इस्तेमाल होने वालेे अधिकतर वाहन बिना नंबर प्लेट के थे। नगर के 25 वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए पालिका प्रबंधन ने कई वाहन खरीदे थे। जिनका अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। ये सभी वाहन रोजाना नगर के भीड़ वाले इलाकों गुजरते हैं। कुछ चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। ऐसे में यदि दुर्घटना हुई तो संबंधित व्यक्ति को इसका मुआवजा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

पालिका को लिखा था पत्र
मुझे भी इसकी शिकायत मिली थी। जिसके बाद मैंने नगर पालिका के अधिकारियों को पत्र लिखा है। यदि बिना पंजीकरण वाहन सड़क़ पर मिले तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-सुभाष राजपूत, एआरटीओ बागपत
विज्ञापन

जल्द आ जाएंगे नंबर
कूड़ा उठाने में लगीं आठ गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए फाइल आरटीओ भेजी गई हैं। 77 सौ रुपये फीस जमा की है। जल्द ही वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और उन पर नंबर प्लेट लग जाएंगी।-ललित कुमार आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें