फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन के पिता का निधन

Mon, 21 Mar 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विशंबर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत । पूर्व विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष केपी मलिक के पिता का आकस्मिक निधन हो गया।    
विज्ञापन


देव नगर निवासी 82 वर्षीय विशंबर सिंह काफी लंबे से समय आर्य समाज से जुड़े थे। रविवार को सुबह के समय अचानक उन्हें ब्रैन हैमरेज हुआ और उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर लगते ही उनके आवास पर नगर के गणमान्य लोगों का तांता लग गया ।

 विशंबर सिंह के शव को मुखाग्नि बड़े बेटे  पालिका चेयरमैन केपी मलिक ने दी। उनका अंतिम संस्कार बावली रोड शमशान घाट में हुआ। इसमें विधायक लोकेश दीक्षित, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, पूर्व चेयरमैन डॉ. मृगेंद्र सिंह, डॉ. सुखपाल तोमर, रणवीर सिंह सूप, सीओ सीपी सिंह, इंस्पेक्टर वीके सिंह, आरएसएस के राम भरोसे लाल, संदीप चौधरी आदिरहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोघट में चेयरमैन केपी मलिक के पिता के निधन पर शोकसभा की। इसमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला संगठन मंत्री राम मोहन गुप्ता, सत्यपाल अग्रवाल, कमला अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अभिनव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें