छपरौली अखाड़े में जिम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
छपरौली। कसबे के अखाड़े को सरकारी संस्था से 10 लाख की सहायता मिली। इस राशि से पहलवानों के लिए जिम और गद्दे की व्यवस्था की गई है। कसबे के चेयरमैन और अखाड़े के खलीफा ने बालिकाओं के लिए अलग से कुश्ती व्यायामशाला का विकास कराने का संकल्प लिया।
कसबे के चेयरमैन संजीव खोखर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दिल्ली स्थित संस्था आईएफसीआई वेंचर के प्रबंध निदेशक शिर्वेंद्र तोमर ने अखाड़े की जरूरत को देख 10 लाख की सहायता की। इससे अखाड़े में आधुनिक जिम के साथ साथ गद्दों की ही व्यवस्था पूरी हो गई है। यह सहायता संस्था कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी अनुदान के तहत की।
अखाड़े के खलीफा कृष्णपाल और कसबे के चेयरमैन ने तिलवाड़ा रोड पर बालिकाओं के लिए अलग से कुश्ती व्यायामशाला का विकास कराने का भी संकल्प लिया, ताकि बालिकाओं को इस व्यायामशाला से कुश्ती की तैयारी करने की सुविधा मिलेगी । इस अवसर पर राजीव, दीपक, सुरेंद्र चौहान, कोच धर्मेंद्र भूरा, सूरज, युधिष्टर, जगबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।