फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार लोगों की समस्या पर आंखें मूंदे बैठे पालिका अफसर

विज्ञापन
बागपत के देशराज मोहल्ले में क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन दिखाते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- वाल्मीकि मंदिर के पास पेयजल लाइन लीक होने के कारण छह दिनों से घरों में पहुंच रहा दूषित पानी
विज्ञापन

- देशराज मोहल्ला, कश्यप मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, केतीपुरा सहित कई मोहल्लों में पेयजल की किल्लत
- अधिकारियों से लगातार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने पर भड़के लोगों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बा क्षेत्र के देशराज मोहल्ला, कश्यप मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, केतीपुरा सहित कई मोहल्लों में छह दिन से करीब दस हजार लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है। वाल्मीकि मंदिर के पास पेयजल लाइन लीक होने से इन घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। परेशान लोग ईओ को लगातार शिकायत कर रहे है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया और नगर पालिका के खिलाफ हंगामा कर दिया। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पुराने कस्बे में पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी है, जो कभी टूट जाती है और घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। वाल्मीकि मंदिर के पास ही छह दिन पहले पेयजल लाइन लीक हो गई। इस कारण देशराज मोहल्ला, कश्यप मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, मिर्धानपुरा, केतीपुरा, काजीपुरा, गुर्जर मोहल्ला आदि में दूषित पानी की सप्लाई शुरू हो गई। इससे लोगों को पेयजल की विकट समस्या हो रही है। लोगों को घर में इस्तेमाल करने के लिए काफी दूर जाकर हैंडपंप से पानी लेकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत की, फोटो भी भेजे, नहीं हुई सुनवाई
पुराने कस्बे के लोगों ने पेयजल लाइन लीक होने से घरों में दूषित पानी पहुंचने और रास्ते में कीचड़ होने की शिकायत कई बार ईओ से की। लोगों का आरोप है कि उनको फोन करके भी बताया गया और समस्या को लेकर उनके पास फोटो भी भेजे गए। इसके अलावा नगर पालिका में जाकर भी कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया गया। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस कारण ही बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने कहा है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर पालिका का विरोध जताया जाएगा।
पानी सप्लाई की पाइप लाइन पिछले छह दिन से लीक हो रही है और घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोग परेशान है। - बिजेंद्र
जगह-जगह इंटरलॉकिंग खड़ंजा उखाड़कर गड्ढे बना दिए गए है। इस कारण ही पाइप लाइन पर दबाव पड़ने से वह लीक हो जाती है। इससे पानी की काफी समस्या रहती है और नगर पालिका वाले भी इसका समाधान नहीं कर रहे है। - प्रमोद
पहले भी दो दिन तक पाइप लाइन टूटने से पानी नहीं आने से समस्या झेल रहे थे। अब पिछले छह दिन से दूषित पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारी इसका समाधान नहीं कर रहे है। - अजब सिंह
पानी के बिना घरों में सबसे ज्यादा परेशानी बढ़ जाती है। पानी आसपास के नल से लेकर आना पड़ता है। इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए, जिससे रोज-रोज परेशान नहीं होना पड़े। - श्याम चौहान
विज्ञापन

मेरे पास फोन आया था कि घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। समस्या दिखवाई गई थी। ऐेसा लग रहा है कि पाइप लाइन में जोड़ में कोई समस्या है, उसको ठीक कराया जाएगा। आगे से किसी को कोई समस्या नहीं होगी। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें