फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के लिए खुलेगी उच्च शिक्षा की राह : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 फरवरी से प्रदेश में शुरू होगी योजना, मेरठ में बनेंगे तीन ऑफलाइन सेंटर
विज्ञापन

- ऑनलाइन पढ़ाई के लिए भी युवाओं के पास होंगे भरपूर अवसर
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के लिए उच्च शिक्षा की नई राह खुलेगी। मेरठ में ऑफलाइन पढ़ाई के लिए तीन सेंटर बनेंगे। 16 फरवरी को योजना की प्रदेश में शुरूआत होने जा रही है। युवाओं के लिए योजना मील का पत्थर साबित होगी।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में डीएम राजकमल यादव ने कहा कि योजना में आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग नि:शुल्क होगी। ऑनलाइन पढ़ाई के अलावा ऑफलाइन पढ़ाई का विकल्प होगा। मेरठ के एसडी कॉलेज, मेरठ कॉलेज मेरठ और जीआईसी कॉलेज मेरठ को मंडल के ऑफलाइन सेंटर बनाए गए हैं। पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए यहां पर कोचिंग की सुविधा होगी। युवाओं के लिए यह बेहद सुनहरा मौका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, डीआईओएस सर्वेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए यह जरूरी
बागपत। डीएम ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्युदय वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें