फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरशाद हत्याकांड के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में इरशाद हत्याकांड के दो आरोपियों ने बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दाहा निवासी इरशाद पुत्र यूसुफ की 12 जनवरी को बड़ौत में बिनौली रेलवे फाटक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां ने छह लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली बड़ौत में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बना रही थी। बृहस्पतिवार को हत्यारोपी काला उर्फ हारूण व फारूख ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि आरोपियों को रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें