फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेगी एमएसटी की यात्रा वैधता, शासन ने जारी किए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों को एक से 15 अगस्त तक करना होगा डिपो में आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लॉकडाउन पीरियड के दौरान जारी की गई एमएसटी की यात्रा वैधता बढ़ाई जाएगी। परिवहन विभाग ने रोडवेज को यात्रियों की एमएसटी की वैधता बढ़ाने के निर्देश दिए है। यात्री एक से 15 अगस्त तक डिपो में जाकर अपनी एमएसटी की वैधता बढ़वाने के लिए आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

शासन ने फरवरी माह में आरएफआईडी कार्ड के नवीनीकरण पर रोक लगा दी थी तथा एमएसटी (मासिक पास) की व्यवस्था शुरू कराई गई थी। रोडवेज की ओर से जारी मासिक पास की वैधता 30 दिन होती है। मगर, 22 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया गया था और मासिक पास का प्रयोग नहीं हो पाया था। परिवहन विभाग ने मार्च माह में निर्गत किए गए मासिक पास की वैधता बढ़ाने के निर्देश दिए है। मासिक पास धारक एक से 15 अगस्त तक डिपो से अपने पास की अवधि बढ़वा सकते है। इसके लिए आवेदक को मासिक पास प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कार्ड धारक द्वारा जमा किए गए पास की वैधता बढ़ाने के लिए सत्यापन के उपरांत केंद्र प्रभारी व डिपो के लेखाकार के संयुक्त हस्ताक्षर के उपरांत अनुमति प्रदान की जाएगी। प्रभारी एआरएम मुकेश अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक से 15 अगस्त तक यात्रियों के मासिक पास की वैधता बढ़ाई जाएगी। इस बारे में सभी अधिकारियों एवं कर्मचरियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें