फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्व सैनिकों की समस्या को लेकर रक्षा मंत्री से मिले सांसद

विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करते बागपत के सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान। स्रोत:रालोद नेता
विज्ञापन
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सोमवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्या सुनने के लिए जिले में उनकी रैली कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि बागपत में 50 हजार सैनिक व उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। यहां के युवा आज भी सेना में भर्ती होने के लिए उत्साहित रहते हैं, क्योंकि उनके अंदर देश सेवा का जज्बा है। क्षेत्र में पूर्व सैनिकों को प्रोत्साहित करने के लिए आज तक कोई रैली नहीं हुई है। इसकी वजह से वह अपनी समस्या नहीं रख पाते हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री से जल्द ही जिले में रैली कराकर पूर्व सैनिकों की समस्या को सुनकर निस्तारण करवाने की मांग की। इससे उनका मनोबल भी बढ़ जाएगा। रक्षा मंत्री ने जल्द ही रैली करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें