अग्रवाल मंडी टटीरी। नेशनल हाईवे 334 बी मेरठ-बागपत मार्ग चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पंडित राधेकृष्ण शर्मा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से मिले। उन्होंने सांसद को हाईवे निर्माण के दौरान होने वाले नुकसान के बारे में उन्हें अवगत कराया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने उन्हें व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए ही कार्य कराने का आश्वासन दिया। पंडित राधेकृष्ण शर्मा ने बताया कि सोमवार को सांसद सत्यपाल सिंह से मिलकर मेरठ-बागपत मार्ग चौड़ीकरण से कस्बे का पूरा बाजार समाप्त हो जाएगा और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने सांसद से व्यापारियों को नुकसान से बचाने की मांग की।
व्यापारी सांसद प्रतिनिधि को दे चुके हैं ज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के व्यापारी पूर्व में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ज्ञापन देकर नुकसान से बचाने की मांग कर चुके हैं। व्यापार संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण से टटीरी में व्यापारियों की करीब 250 दुकानें व मकान तथा मंदिर टूट जाएंगे।