- डीएम से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के रावण उर्फ बड़ा गांव निवासी विशेष त्यागी ने नोएडा के एक युवक पर फर्जी शपथ पत्र से उनकी जमीन की नोटरी कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से शपथपत्रों की जांच कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
उनका कहना है कि उक्त युवक ने उनके पिता मंगत त्यागी, भाई आदेश त्यागी के फर्जी हस्ताक्षर कर शपथ पत्र बनवाए है। आरोप है कि उक्त युवक ने साज कर उसके व उसके पिता को नुकसान पहुंचाने के लिए धोखाधड़ी कर रजिस्टार कार्यालय से वसीयत निकलवा ली है। फर्जी शपथ से किए गए बैनामा के निरस्तीकरण का मुकदमा सिविल कोर्ट में विचारधीन है। उन्होंने 16 मार्च को डीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की थी, जिस पर डीएम ने एसपी बागपत को जांच के निर्देश दिए थे। सोमवार को डीएम को दिए ज्ञापन में फर्जी शपथ पत्रों की निष्पक्ष जांच कराने तथा उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने की मांग की है।