फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर गांव में सांसद ने खिलाड़ियों को सम्मानित

विज्ञापन
बागपत : मलकपुर गांव में लेफ्टिनेंट अखिलेश को सम्मानित करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर गांव में पहुंचे सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने सेना में चयनित हुए लेफ्टिनेंट अखिलेश और जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया। सांसद ने गांव की 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह शनिवार दोपहर एक बजे मलकपुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के अखिलेश को सेना में लेफ्टिनेंट में चयनित होने पर शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में पदक जीते गांव के खिलाड़ियों में अनिकेत, लक्की, हर्षित, सन्नी, हिमानी, आदित्य को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व सांसद ने पूर्व प्रधान कृष्णपाल और एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान की दादी बलदेई के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें