फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने जिले के लिए मास्क व सैनिटाइजर दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट बंटवाए। सांसद की बेटी और भाजपा की जिला प्रवक्ता चारु प्रज्ञा ने मंडल अध्यक्षों और ग्राम प्रधानों से वार्ता कर मास्क व सैनिटाइजर देकर नियमित रूप से वितरण की योजना बनाई। डीएम शकुंतला गौतम को पीपीई किट, फुल फेस शील्ड कवर व सैनिटाइजर वितरित किए। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया कि जिले के लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। डॉ अमित खोखर को पीपीई किट दी गई। हरीश चौधरी, विनोद कुमार, मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जय कुमार, आशीष त्यागी, संजीव गाधी, सहंसरपाल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन बीघा ईख जली
दोघट। दाहा के इकबाल पुत्र इलम सिंह ने बताया कि शनिवार को उसके खेत के ऊपर से होकर जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित ने ऊर्जा निगम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें