फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां में झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा

Thu, 28 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को मवीकलां गांव में झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक में छापा मारा। टीम को देखते ही डॉक्टर गायब हो गया। टीम को क्लीनिक से दिल्ली एमसीडी की एंटीबायोटिक दवाइयां मिलीं हैं, इनको कब्जे में ले लिया है। टीम के अनुसार झोलाछाप चिकित्सक  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया मवीकलां गांव में कई बार झोलाछाप डॉक्टर की शिकायत मिली थी। बुधवार को भी गांव के ही किसी व्यक्ति ने चिकित्सक की शिकायत की। एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल और डॉ. उमर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मवी कलां गांव में बुधवार को डॉ. कर्णपाल बालियान के क्लीनिक में छापा मारा। इस दौरान डॉक्टर लोगों दवा दे रहे थे। 

उन्होंने बताया टीम के सदस्यों ने डॉक्टर से डिग्री समेत अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दिखा नहीं पाए। उन्होंने बताया क्लीनिक में एमसीडी दिल्ली की सिप्रो नामक एंटीबायोटिक दवा रखी थी। इस दवा को टीम ने कब्जे में ले लिया, इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया चिकित्सकों की टीम ने जब लिखा-पढ़ी करना शुरू किया तो डॉक्टर वहां से गायब हो गए। उन्होंने बताया फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मेडिसिन एक्ट के तहत 17/2, 15/3, मेडिकल एक्ट सहित धोखा धड़ी का मामला दर्ज करवाया जाएगा।  

टीम से नोकझोंक
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम ने जब मवी कलां गांव में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में छापा मारा तो वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने हंगामा करने का भी प्रयास किया। चिकित्सकों से नोकझोंक भी की। टीम के सदस्यों के समझाने के बाद लोग शांत हो गए। 

अभियान के तहत होगी कार्रवाई
एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल ने बताया झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया है। जिले में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व में जिन चिकित्सकों को नोटिस जारी हुए थे, उनके खिलाफ जल्द रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें