फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़िए

Thu, 28 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत-दिल्ली हाईवे पर विशाल कांवड़ के साथ गुजरते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भोले की भक्ति में चूर कांवड़ियों के जत्थे दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे से होते अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे। मुख पर शिवनाम और पैरों में घुंघरू की छन-छन से माहौल ही अलग बन रहा था। पैरों के छाले भी रफ्तार को नहीं रोक पाए। बारिश से कांवड़ियों को गर्मी का भी अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे ही दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। हरियाणा राज्य में जाने वाले कांवड़ियों द्वारा भगवान शिव की उपासना करते हुए लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

थकान उतारने को शिविरों में क्षणभर आराम कर दोबारा अपने लक्ष्य बनाकर बोल बम के जयकारों लगाते बढ़ते चले गए। गुफा मंदिर के आसपास लगने वाले सेवा शिविरों में कांवड़ियों की भीड़ रही जो डीजे पर बजने वाले भोले के गीतों जमकर थिरके।
विज्ञापन


वहीं शिविरों में श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों के पैरों में पड़ने वाले छालों पर मरहम पट्टी की। हाईवे पर अब भोले का नाम और पैरों में घुंघरू की छन-छन की आवाज सुनाई दे रही है। जिले के लोग भी कांवड़ियों  की सेवा करने में पीछे नहीं हैं। दिन-रात शिविरों में सेवा कर रहे हैं। कई स्थानों पर हरियाणा के लोगों ने भी शिविर लगाए हुए हैं।

जयकारों से शिवमय हुआ माहौल
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर हरिद्वार और गोमुख से कंधों पर कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों के जत्थे गुजर रहे हैं। क्षेत्र में लगे शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।

शिविरों में श्रद्धालुओं के खानपान के अलावा ठहरने और उपचार की भी व्यवस्था की गई है। भोले शंकर के जयकारों से माहौल शिवमयी हो गया और चारों तरफ केसरिया रंग में रंगे शिव भक्त नजर आ रहे हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कांवड़ियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें