फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंचायत में किया एलान
विज्ञापन

रमाला। 40 दिन बाद भी भरत हत्याकांड का खुलासा न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 11 मार्च से थाने पर ही आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इसको लेकर कंडेरा गांव में शनिवार को यज्ञशाला पर पंचायत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि 40 दिन पहले कंडेरा गांव में भरत तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। सभी आला अधिकारियों का दरवाजा खटखटा चुके हैं लेकिन कोई पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। उन्होंने कहा कि यदि 10 मार्च तक पुलिस कातिलों को गिरफ्तार नहीं करती है तो 11 मार्च से यूनियन के कार्यकर्ता परिजनों को साथ लेकर थाने पर ही आंदोलन करेगी। इस मौके पर विनोद, पप्पू, वीरेंद्र, कृष्णपाल, लक्ष्मण सिंह, धनपाल, देवेंद्र, ओमकार, लोकेंद्र, सोमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें