बागपत में अहोई माता की कथा सुनने के बाद सूर्य को अर्द्घ देती महिलाएं
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। बेटे-बेटियों की दीर्घायु और उनके सुखमय जीवन की मनोकामना के साथ माताओं ने अहोई अष्टमी का व्रत रखा। अहोई व्रत का त्यौहार पूरे जनपद में मनाया गया। माताओं ने व्रत रखकर विधि विधान के साथ पूजा की।
बागपत नगर ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्रों में माताओं ने व्रत रखकर पूजा की। दिन में जहां पूजन करने के साथ साथ अहोई माता की कथा सुनी। बड़ौत, खेकड़ा आदि नगरों में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर मिट्टी के बर्तनों में खील बताशे भरकर पूजा स्थल पर रखे और अहोई माता की विशेष पूजा अर्चना की। महिलाओं ने व्रत रखकर सूर्यदेव को जल चढ़ाया और परिवार के लिए सुख शांति की कामना की।