फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलिवरी के दौरान जच्चा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला महिला अस्पताल में जच्चा की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों ने खून की कमी कारण महिला की मौत होने का कारण बताया।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ौत निवासी गुलजार ने बताया कि चचेरी बहन को डिलीवरी के लिए बड़ौत स्थित स्वास्थ्य केंद्र में शाम चार बजे भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने खून की कमी के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वहां डिलीवरी के दौरान महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन महिला आशमा की हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने महिला के परिजनों को मौत का कारण खून की कमी बताया।
सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि जच्चा को बड़ौत सीएचसी में शाम चार बजे भर्ती कराया गया था, वहां से सवा सात बजे बागपत महिला अस्पताल लाया गया, अधिक प्रसव के कारण महिला की मौत हो गई। परिजन बिना शिकायत के महिला को बड़ौत घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें