फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार कुचले, मां-बेटी की मौत

Sat, 14 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के लहचौड़ा मोड़ के पास शुक्रवार को ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। बाइक पर सवार विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। विवाहिता की मां और पति को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां से दोनों को दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली ले जाते समय बीच रास्ते में विवाहिता की मां ने भी दम तोड़ दिया। विवाहिता अपने भाइयों को भैयादूज का टीका कर लौट रही थी। मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ का प्रयास किया। उधर, पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया है।
विज्ञापन


गांव पांची निवासी सुनील, अपनी पत्नी नीरज देवी (35) को लेकर भैय्यादूज के लिए अपनी ससुराल सिंगौली गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नीरज अपने भाईयों को टीका कर पति के साथ ससुराल लौट रही थी। उनके साथ महेंद्री देवी (56) (नीरज की मां) भी आ रही थी।

ढिकौली-रटौल मार्ग पर लहचौड़ा गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और ट्रक, बाइक सवारों को कुचलता हुआ निकल गया। बाइक पर सवार नीरज देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने मिलकर घायलों को खेकड़ा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ का प्रयास किया। उनकी पुलिस और अस्पताल कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। चिकित्सकों ने घायल महेंद्री और सुनील को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में महेंद्री देवी ने भी दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने ट्रक का पीछा कर चालक समेत ट्रक को पकड़ लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना से मार्ग पर लगा जाम
चांदीनगर। घटना से मार्ग पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और सड़क पर लगे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें