फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने की दुआ, जुग जुग दिए भइया

Sat, 14 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत मे दीपावली के बाद भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को अक्षत तिलक कर उनकी आरती उतारते हुए लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हुए मनपसंद उपहार दिए।
विज्ञापन


दीपावली के तीसरे दिन भैया दूज के पर्व पर बहनों ने भाइयों के घर पहुंचकर टीका किया, जबकि भाइयों ने बहनों के घर जाकर टीका कराया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, अक्षत तिलक किया, मिठाई खिलाई और भाइयों की सुख-समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का वचन दिया और उनका मनपसंद उपहार दिया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों में भी भैया दूज को लेकर क्रेज रहा। इस मौके पर घरों में भाइयों की खातिर पकवान बनाए गए।

भैया दूज पर नाकाफी रही रोडवेज बसें
भैया दूज के अवसर पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। रोडवेज की बसें नाकाफी साबित हुईं। जो बसें चलीं उनमें भीड़ इतनी अधिक हो गई कि लोगों को बसों की छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। मेरठ और दिल्ली रोड पर यात्री दिनभर बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


वाहनों के इंतजार में नगर में मेरठ बस स्टैंड, दिल्ली बस स्टैंड और बड़ौत बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। लोगों को बसों के लिए काफी देर तक सड़क पर खडे होकर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा डग्गामार वाहनों में भी काफी भीड़ रही। लोग को बसों की छतों, डग्गामार वाहनों की छतों और खिड़कियों पर लटककर यात्रा करनी पड़ी।

ट्रेनों में रही काफी भीड़, नगर में लगा रहा जाम
अग्रवाल मंडी टटीरी। भैय्यादूज के पर्व पर दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही। लोगों को ट्रेनों की छतों और खिड़कियों पर लटककर सफर करने के लिए विवश होना पड़ा।

बहनों-भाई की राह में रोड़ा बना जाम
भैया दूज पर जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ा। मेरठ रोड पर अग्रवाल मंडी टटीरी, पिलाना मोड़, बालैनी पुल पर में सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। बालैनी पुल पर तो सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा। जिसे खुलवाने में पुलिस को भी पसीने छूटते रहे।

पिलाना मोड़ पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर गौरीपुर मोड़ पर जाम में लगभग तीन घंटे तक यात्री फंसे रहे। यहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए होमगार्ड व ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भी थी, मगर इसके बावजूद भी पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें