फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग रेड से बिजली चोरों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉर्निंग रेड से बिजली चोरों में मचा हड़कंप
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर बिजली विभाग द्वारा की गई मॉर्निंग रेड में 45 लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। इस पर लोगों ने हंगामा करते हुए रेड टीम का विरोध किया। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हड़काया। बिजली चोरी करते पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में एसडीओ राणा प्रताप, अवर अभियंता गुलशन कुमार, पवन कुमार, नरेंद्र प्रताप आदि ने बड़ौत नगर, बावली, मलकपुर, जौनमाना, ढिकाना, लुहारी आदि गांवों में मॉर्निंग रेड की। इससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। बावली व मलकपुर गांव में बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते कुछ दबंग उपभोक्ताओं ने टीम को बंधक बनाने का भी प्रयास किया। सूचना पर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों को सख्ती करके हटाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर 45 लोगों को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर चोरी करते हुए पकड़ा गया। अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी है, किसी भी हाल में बिजली चोरी बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें