फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा घायल

विज्ञापन
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हुए संघर्ष मे घायल क्षेत्र के गांव निवासी एक पक्ष के युवक। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
दो गुटों के संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। कोतवाली की पाठशाला पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार की शाम गांव साकरौंद निवासी युवकों के दो गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों से प्रहार के साथ पथराव भी किया गया। पुलिस पूरे समय तमाशबीन बनी रही। पथराव के चलते दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज कराया।
विज्ञापन

गांव साकरौद निवासी पांच-छह युवक शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पाठशाला बस स्टैंड पर पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर ठीक करा रहे थे। आरोप है कि तभी सांकरौद गांव के छह सात युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और ट्रैक्टर ठीक करा रहे युवकों पर हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई में युवकों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक चले इस संघर्ष में दोनों पक्षों के वैभव, उपेंद्र, आशुतोष, गौरव, अनिल, सतीश आदि युवक घायल हो गए। इनमें चार युवकों को गंभीर चोट आई हैं। संघर्ष के दौरान दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाईन लग गई। पुलिस संघर्ष के दौरान तमाशबीन बनी रही। मौजूद लोगों ने तो दोनों पक्षों के बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मी वहां पहुंचने का साहस नहीं जुटा सके। वह दूर खड़े संघर्ष होते देखते रहे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर खेकड़ा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनो पक्षों के घायलों का खेकड़ा सीएचसी पर इलाज कराया। पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच यह संघर्ष शराब के नशे में हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें