फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के पंजों के निशानों से डरे किसान

विज्ञापन
खेकड़ा के जंगल में मिला तेदुए के पंजे का निशान। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
तेंदुए के पंजों के निशानों से डरे किसान
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सुभानपुर से लेकर मुबारिकपुर तक के जंगल में तेंदुए के होने की सूचना से किसानों में दहशत व्याप्त है। किसान पूरे यकीन के साथ जंगल मे तेंदुआ होने की बात कह रहे है। जबकि वन विभाग के अधिकारी इस ओर लापरवाह बने हुए है। तेंदुए ने एक माह पूर्व गांव डूंडाहैडा में तो एक कुत्ते को भी शिकार बनाया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन अधिकारी भी पहुंचे थे। लेकिन तेंदुआ नहीं मिला था। अब खेकड़ा के जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान देखे जा रहे हैं। शुक्रवार को लाइन पार बस्ती के पास जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान मिले। ग्रामीण रणबीर सिंह, रामपाल, मुकेश, सतेंद्र, रवि आदि ने वन अधिकारियों से क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को पकड़वाने के लिए जाल लगावाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें