फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से जमे 700 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तबादले की जद में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। तबादला नीति जारी होने के बाद जिले में तैनात 700 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी इसकी जद में आ गए हैं। तीन साल से अधिक समय से जिले में जमे अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला तय है। इससे कुछ कर्मचारियों में खुशी है तो कई मायूस हैं। वहीं, जिले में समूह क व ख श्रेणी में 70 अधिकारी तैनात हैं। वहीं, समूह ग व घ श्रेणी में छह हजार से अधिक कर्मचारी तैनात हैं।
सख्ती से किया जाए तबादला नीति का पालन
शासन से जारी स्थानांतरण नीति अच्छी है। यह हर साल जारी की जाती है। जिसका सख्ती से पालन कराया जाए और तीन साल से जमे प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का स्थानांतरण किया जाए।-संजय सिंह, अध्यक्ष ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन लिपिक वर्ग
विज्ञापन

सात साल में किया जाए स्थानांतरण
तबादला नीति में पहले जेई तक के अधिकारियों का सात साल में 20 फीसदी स्थानांतरण किया जाता था। इस बार तीन साल में 10 फीसदी स्थानांतरण के आदेश दिए गए। पीडब्ल्यूडी में जेई तक के अधिकारियों के लिए तबादला नीति में सात साल में 20 फीसदी स्थानांतरण किया जाना सही है। जिससे विकास कार्यों को गति मिलती हैं।-विनोद कुमार, सचिव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ
शिक्षकों को मिलेगी राहत
जिले में कई वर्षों से शिक्षक एक ही स्कूल में तैनात हैं। ये दूसरे स्कूलों में जाने के इच्छुक है। स्थानांतरण नीति लागू होने से शिक्षक वर्ग में खुशी है। नीति का बेहतर ढंग से पालन करते हुए शिक्षकों का जनपद में ही दूसरे विद्यालयों व ब्लॉकों में तबादला किया जाए।-राजकुमार शर्मा, जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ जिला बागपत
विज्ञापन

स्थानांतरण नीति बेहतर
तबादला नीति बेहतर है। इससे अपने गृह जनपद से दूर कर्मियों को नजदीक आने का मौका मिलेगा। इससे कर्मियों को सहूलियत बढ़ेगी। जल्द ही शासन के आदेश का पालन कर स्थानांतरण किया जाए।-प्रमोद शर्मा, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें