फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया संपन्न कराना पुलिस कर्मियों के लिए बना मुसीबत, तेजी से संक्रमित हो रहे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान कराना पुलिस कर्मियों के लिए बना मुसीबत, तेजी से संक्रमित हो रहे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

सीएचसी सहित जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए लगातार बढ़ी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना में इस बार चुनाव कराना पुलिस कर्मियों को भारी पड़ रहा है। पुलिस कर्मियों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। अब तक 30 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। यहीं कारण है कि सीएचसी सहित जिला अस्पताल पर कोरोना की जांच कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
जनपद में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान की प्रकिया संपन्न हो चुकी है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ही चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अति संवेदन शील, संवेदनशील सहित अन्य जगहों पर तकरीबन दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों को ड्यूटी भी करनी पड़ी और खुद को सुरक्षित भी रखना पड़ा। इसके बाद भी 30 से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित हो गए। वजह यह है कि चुनाव के दौरान गांव में बूथों पर वोट डालने सैकड़ों की भीड़ उमड़ रही थी। यहां न तो सोशल डिस्टेसिग का पालन हो रहा था न ही लोग मास्क लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले कोतवाल
जिस किसी भी पुलिस कर्मी की तबियत हल्की सी भी खराब लगती है। उसका टेस्ट कराया जाता है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उसको ड्यूटी के लिए बुलाया जा रहा है। जो भी पुलिस कर्मी संक्रमित हुए है, उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसपी को अवगत कराया जा चुका है। - अजय शर्मा कोतवाल, बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें