दीपावली से एन पहले सरकार ने जिले के पांच कस्बों की बिजली आपूर्ति बढ़ाने का फैसला किया। इसे निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऊर्जा निगम ने सप्लाई बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
योगी सरकार ने मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील को 20 और देहात को 18 घंटे बिजली सप्लाई करने के आदेश जारी कर रखे हैं। बागपत के पांच कस्बे अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, दोघट, अमीनगर सराय और टीकरी को देहात के हिसाब से बिजली मिल रही है, लेकिन अब उनको तहसील स्तर की विद्युत सप्लाई होगी।
दीपावली पर कस्बे रोशनी से जगमगाएंगे। अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार का कहना है कि इस पर काम चल रहा है। जल्द ही पांच कस्बों को 20 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। इसके बाद ही कस्बे को बिजली सप्लाई ज्यादा देने की घोषणा की गई है।