फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्भवती महिला को जिंदा जलाने का कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में घर में घुसकर एक गर्भवती महिला को दो-तीन लोगों ने मारपीट कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो वहां पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे बरामद करते हुए घायल महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान निवासी सलीम की बेटी गुलफशा की शादी डेढ़ साल पहले नगर की ही पट्टी मेहर निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति काम से हैदराबाद चला गया था। आरोप है कि उसके बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया और इस समय गुलफशा अपने मायके रह रही है। शनिवार को बाइक से दो-तीन लोग गुलफशा के घर में घुस गए और मारपीट करते हुए उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। गुलफशा ने किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर दिया और शोर मचा दिया। यह देखकर लोगों ने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस के पहुंचने पर उसे देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे बरामद करते हुए घायल महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ विजय तोमर का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें