फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक से खिल गए किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की दस्तक से खिल गए किसानों के चेहरे
विज्ञापन

बागपत। आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार तड़के तीन बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। करीब दो घंटे तक बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पारा तीन डिग्री गिर गया। किसानों के चेहरे खिल गए। फसलों को बारिश से लाभ होगा।
कई दिन से लोग उमस और गर्मी के कारण परेशानियां झेल रहे थे। रविवार सुबह तीन बजे एकाएक तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। करीब पांच बजे तक बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को दिन में पारा तीन डिग्री गिर गया। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि बारिश से किसानों को लाभ होगा। ईख की फसल और धान को लाभ होगा। जिन खेतों में पानी भरा है, किसान उन खेतों की सिंचाई न करें।
विज्ञापन

जलभराव से उठानी पड़ी परेशानी
बागपत/छपरौली। रविवार तड़के हुई तेज बरसात के बाद कस्बे में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। कस्बे में जगह-जगह रास्तों में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। छपरौली थाना परिसर के अलावा कस्बे के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा सीएचसी परिसर में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति रही बाधित
बागपत। बारिश के सुबह एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। उर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराई। तेज हवा के कारण कई जगह ज्वार की फसल गिर गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें