बागपत में एक बंदर थाने के इंस्पेक्टर का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी आदि सभी सामान डाले लेकिन बंदर ने फोन नही छोड़ा। बंदर से मोबाइल फोन वापस लेने के चक्कर में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को बिनौली थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंदर बिनौली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी का मोबाइल लेकर फरार हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी बंदर से हाथों से मोबाइल छुड़वा पाए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिनौली थाने के इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन उत्पाती बंदर लेकर फरार हो गया। बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मश्क्कत करनी। करीब एक घंटे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा।
बताया गया कि इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र कुमार त्यागी बुधवार की सुबह अपने क्वाटर में बैठकर कुछ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक उत्पाती बंदर कमरे में घुस गया और मेज पर रखे उनके मोबाईल को लेकर भाग गया।
मोबाइल फोन गायब होने पर थाने में ढूंढा गया तो पता चला कि बंदर लेकर छत पर बैठा था। मालूम चलने पर पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी आदि सभी सामान डाले लेकिन बंदर ने फोन नही छोड़ा। बंदर से मोबाइल फोन वापस लेने के चक्कर में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मबाईल की खूब बेल भी बजाई, फोन छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी छतों पर बंदर के पीछे दौड़ते रहे। इस दौरान बंदर ने पुलिसकर्मियों को खूब छकाया। तकरीबन एक घंटे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा तब कहीं जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।