फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के जीवन में उजाला कर गए शेर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा निवासी चौधरी शेर सिंह की आंखों से दो लोगों के जीवन में रोशनी आ गई है। चौधरी शेर सिंह (98) का मंगलवार की सुबह निधन हो गया था। उसके पुत्र सुखबीर सिंह, सुभाष चंद्र व संजय कुमार ने उनके निधन के बाद नेत्रदान के लिए लायन अभिमन्यु गुप्ता को जानकारी दी। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि सुभारती के डॉक्टरों की टीम बुलाकर चौधरी शेर सिंह के दोनों आंखों का नेत्रदान कराया गया। डॉक्टरों की टीम नेत्रों को मेरठ में दो व्यक्तियों को प्रत्यारोपित कर दिया। अब उनकी आंखों से दो लोगों के जीवन में उजियारा आ गया है। नेत्रदान के समय अश्वनी मानव, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, डॉ रामलाल के अलावा चौधरी शेर सिंह के परिवार के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें