फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के हमले में बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदर के हमले में बुजुर्ग घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर में लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। शुक्रवार को बुजुर्ग चरण सिंह की गर्दन पर हमला किया। सीएचसी उपचार के बाद चरण सिंह को दिल्ली अस्पताल भेजना पड़ा। अब तक बंदर कई लोगों पर हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में पिछले कई दिन से बंदरों का उत्पात जारी है। पिछले दिनों एक महिला सहित करीब 12 लोग बंदरों के हमले से जख्मी हो चुके हैं। लोगों के घरों की छत्तों पर बंदर लगातार उत्पात मचा रहे हैं। दो दिन पूर्व बंदर ने बुजुर्ग तेजपाल सिंह उर्फ तेजू चेयरमैन, सुखपाल सिंह, गौरव शर्मा, महिला शीलावती, रविंद्र धामा, राजेश धामा, आरिश आदि की गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया था। शहर के लोगों में बंदरों की दहशत है। उनका कहना है कि कई बार मांग की जा चुकी है कि नगर पालिका या प्रशासन बंदरों से निजात दिलाए। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। इस मामले में एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि उन्होने नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखकर निर्देशित कर दिया है कि शीघ्रता से बंदर पकडने वाली टीम को बुलाकर बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें