बड़ौत में बड़ौली गांव में नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
- फोटो : BARAUT
मावे की भट्ठियों पर छापा, जांच के लिए पांच नमूने लिए
बड़ौत (बागपत)। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एसडीएम गुलशन कुमार के निर्देश पर बड़ौली गांव में मावा भट्ठियों पर छापा मारा गया। टीम ने पांच नमूने लिए गए और संदिग्ध नजर आने पर 24 किलो मिल्क पाउडर सीज किया गया।
जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेशचंद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया ने बड़ौली गांव में मावे की भट्टियों की जांच की। बिजेंद्र के यहां उन्होंने मावा, मिल्क पाउडर के नमूने लिए। इसी गांव में कंवल सिंह की मावा भट्टी पर छापा मारा गया। यहां से दूध और मावे का एक-एक नमूना लिया गया। सुरेंद्र सिंह की भट्टी पर छापे के दौरान मावे का नमूना लिया गया। इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई भट्ठी संचालक वहां से चले गए। जांच टीम ने बताया कि दीपावली को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।