फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्तर पर निगरानी समितियां रहें एक्टिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं संक्रमितों का कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज संभव कराने के उद्देश्य से डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट लोकमंच हॉल में बैठक की। उन्होंने संक्रमण की चेन तोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि सभी बीडीओ, सीएचसी, तहसीलदार व एसडीएम निगरानी समितियों को सक्रिय करें। कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्ति तक कोरोना मेडिसिन किट पहुंचाई जाए। ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति की प्रतिदिन बैठक और कार्य की मॉनिटरिंग की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाई गई हैं। समिति में आशा, आंगनबाड़ी, राशन डीलर, एएनएम, प्रधानाध्यापक व गांव के प्रभावित लोगों को सदस्य बनाया है। उन्होंने निगरानी समिति को दायित्व निष्ठा के साथ निर्वहन नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने निगरानी समितियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निगरानी करने और गांव, गली, मोहल्ला में बाहर से आने वाले व्यक्ति की बुखार, खांसी, जुकाम, सिरदर्द, बदन दर्द की जांच कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर-घर जाकर ऑक्सीमीटर से लोगों की जांच करने और महामारी से बचाव के उपायों से जानकारी देने के लिए कहा है। निगरानी समिति से स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग व तहसील समन्वय बनाकर संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। प्रत्येक गांव में मेडिसिन किट की उपलब्धता के बारे में अपर जिलाधिकारी अमित सिंह निगरानी करेंगे। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बचाव के लिए लोगों को अवगत कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को ट्रैक्टरों के माध्यम से अभियान चलाकर गांव की हर गली हर मोहल्ले में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को ग्राम स्तर पर लेखपाल, कानूनगो व अमीन को सक्रिय करने और निगरानी समितियों के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी गेहूं क्रय केंद्र व सहकारी समितियों पर मेडिसन किट उपलब्ध कराने व कोरोना लक्षण से पीड़ित की रिपोर्ट आने में समय लगने पर उनका तत्काल उपचार शुरू करने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों या कंट्रोल रूम के किसी भी नंबर पर कोरोना लक्षण युक्त संबंधित व्यक्ति या उसके परिजन का फोन आने पर गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक सीएचसी पर ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। बैठक में एडीएम अमित सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम अनुभव सिंह व सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें