फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मम्मी और अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर पापा को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हमारे पापा को मम्मी और एक अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर मारा है। जब पापा की चीख निकली तो हमारी नींद खुद गई और कमरे की खिड़की से हमने सब कुछ देखा। इस तरह ही नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन की आठ साल की बेटी और सात साल के बेटे ने पिता की हत्या की घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने विवेचना में उनके बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात किसान सचिन को उसकी पत्नी रचना ने खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाई थीं। सचिन के सोने पर मर्चेंट नेवी में सेकेंड क्लास इंजीनियर अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ को बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए थे। सचिन के जागने पर दोनों ने तकिए से मुंह दबाने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी रचना और उसके प्रेमी सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस अब बयान दर्ज कर रही है।
विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि इसमें सोमवार को सचिन की बेटी और बेटे के बयान दर्ज किए गए। दोनों ने बताया कि वह कमरे में सोए हुए थे। रात में उनको पापा की चीख सुनाई दी तो उनकी नींद खुल गई। कमरे में खिड़की लगी हुई है। उससे बाहर झांककर देखा तो बरामदे में चारपाई पर लेटे हुए पापा के मुंह पर मम्मी व एक अंकल ने तकिया रखा हुआ था और उस तकिए से उनका मुंह दबा रहे थे। यह देखकर दोनों डरकर कमरे में अंदर जाकर लेट गए। पुलिस अब जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करेगी
विज्ञापन

-घटना के बारे में बताते हुए रोने लगे बच्चे
दोनों बच्चों ने पिता सचिन की हत्या के बारे में पुलिस को बताया और रोने लगे, जिन्हें परिवार वालों ने शांत कराया। पुलिस ने बच्चों व परिवार वालों को हर संभव मदद, सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
-पत्नी ने दिखाना चाही थी सामान्य मौत
रचना ने पति सचिन की हत्या को सामान्य मौत दिखाने का प्रयास भी किया था। उसने पहले कहा था कि खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते हुए जहरीली गैस के असर से पति की हालत खराब हो गई और उसके बाद उनकी मौत हो गई। रचना की इस झूठी कहानी की पोल वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होना आने की पुष्टि होने से खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें