फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली गांव में छेड़छाड़ पर हुआ पथराव

Sat, 23 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में भट्ठे पर झगड़े में घायल मजदूर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के बड़ौली गांव में ईंट भट्ठे पर महिला से छेड़छाड़ को लेकर जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।   
विज्ञापन
शुक्रवार को बड़ौली में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले एक परिवार की महिला से यहीं मजदूरी कर रहे युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। उसके परिजन शिकायत लेकर जब दूसरे पक्ष के पास गए तो उनमें कहासुनी हो गई और देखते-देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा और लाठी डंडे चले।
    इसमें एक पक्ष के सोनू, शिव कुमार, सोहनदास, रविंद्र, सचिन, शनि, सुरेश, सुखपाल, इंद्रपाल और दूसरे पक्ष के कपिल, सुखपाल, अभिषेक, चंद्रपाल, मोजी राम निवासीगण जौहड़ी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन

    उधर, पठानकोट मोहल्ले में मोबाइल के पैसे मांगने पर एक युवक को घर बुलाकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में युवक ने एक महिला समेत दो के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी तरफ, बिजरौल गांव में बृहस्पतिवार की शाम शमशेर और शाहरुख ने शराब पी और इसी दौरान उनमें कुछ कहासुनी हो गई। शमशेर ने शाहरुख को अपने घर में बंद कर लिया और पुलिस बुला ली।   पुलिस शाहरुख को अपने साथ ले गई। शुक्रवार की सुबह जब शाहरुख के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे शमशेर के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि शमशेर पक्ष के लोगों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। इसमें शाहरुख की मां वसीला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में वसीला ने  तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें