संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। मॉडर्न एजुकेशन एकेडमी नांगल में शुक्रवार को देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मोक्षा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता छात्राओं को स्कूल डायरेक्टर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्कूल में हुई प्रतियोगिता में नीशू पांचाल, मुस्कान चौहान, तनीषा शर्मा, अंजलि चौहान, स्वाति, गुंजन दुहूण, रासू शर्मा, दीया शर्मा, पूजा शर्मा, चंचल दुहूण, मोक्षा शर्मा और नीलम चौहान ने गायन प्रस्तुत किया। स्कूल के डायरेक्टर मोहन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में मोक्षा शर्मा ने प्रथम, तनीषा शर्मा दूसरा व गुंजन दुहूण को तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।