फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा में लोगों से मिलेंगे मोदी

Thu, 10 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (शुक्रवार) सहारनपुर पहुंच रहे हैं। वह सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से विमान बदलकर आगे के लिए रवाना होंगे। सरसावा में मोदी का करीब आधे घंटे लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी रखा गया है।
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरफोर्स स्टेशन अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक अलर्ट हो गया है।   उधर, भाजपाई  भी किसी तरह उनसे मिलने की तैयारी में हैं। नरेंद्र मोदी लोकसभा चुुनाव से पहले भी सरसावा एयर स्टेशन पहुंचे थे।

तब भी उन्होंने विमान बदला था, मगर प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार सहारनपुर की धरती पर कदम रखने वाले हैं। वह यहां से विमान बदलेंगे।  इसके बाद वह आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे। नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर एयर स्टेशन के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके स्वागत से लेकर रवानगी तक की रिहर्सल की जा रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन भी इसे लेकर अलर्ट है, जिसने एयर स्टेशन के मेन गेेट पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कोई संदिग्ध व्यक्ति एयरफोर्स स्टेशन के आसपास फटक भी नहीं सके। उधर, भाजपाइयों में मोदी के आगमन को लेकर खासा उत्साह है।
वह किसी तरह मोदी से एक बार मिलना चाहते हैं। सांसद राघव लखनपाल शर्मा और नगर विधायक राजीव गुंबर का उनसे मिलना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि आधे घंटे वह आैर लोगों से भी मिल सकते हैं। डीएम पवन कुमार ने भी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के सरसावा एयर स्टेशन से विमान बदलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें