खेकड़ा एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में शुरू हुई क्षेत्रीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने किया।
दो दिन तक चलने वाली चयन प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक बालिका धावकों ने 800 एवं 1500 मीटर दौड़ म़े भाग लिया। दूसरे दिन 200, 400, 3000, 5000 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद एवं ऊंची कूद आदि खेलों के लिये ट्रायल होगा।
कोच ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 15 और 16 अक्तूबर को धनौरा इंटर कॉलेज में होने वाली जिला और 21 से 23 अक्तूबर तक सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।