बागपत। रामलीलाओं के मंच पर कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। अलग-अलग जगहों पर हो रही रामलीला में धनुष भंग के बाद राम और सीता का विवाह, शबरी से मिलना, सुग्रीम और हनुमान के मिलने की लीला दिखाई गई।
शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में चल रही श्री रघुवर लीला के मंच पर भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन के विवाह की लीला दिखाई गई। इस दृश्य को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। संजय रूहेला, जोंटी, प्रकाश, अमित चौहान, सुशील शर्मा, दीपक गुप्ता, सोनू, बिजेंद्र, नीरज, अमित, अनुज, पिंटू का सहयोग रहा।
अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे मैदान में चल रही रामलीला के मंच पर भगवान श्री राम ने सीता की खोज करना, लक्ष्मण को हनुमान की भेज और सुग्रीव से मित्रता का मंचन किया। अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, युनूस खान, अनिल कुमार, जतीन शर्मा, आशु शर्मा, पराग गर्ग, संजय, रामकुमार, सुभाष सक्सेना, शेरखान मौजूद रहे।
अमीनगर सराय के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में सोने के हिरन को देखकर सीता जी का मोहित हो जाना और श्री राम से उसको लेकर आने को कहना। सीता जी आग्रह पर हिरन के पीछे जाते है और उसे तीर से मार गिराते है। उसके बाद लक्ष्मण को भी वहां जाना पड़ता है और रावण एक साधू का वेश भरकर भिक्षा के बहाने सीता का हरण की लीला दिखाई गई है। सुशील शर्मा, महेश शर्मा, वरुण पाराशर, राकेश गुप्ता, नवीन जैन, पप्पू लाला, संदीप बंसल, अनिल शर्मा, नीटू मित्तल का सहयोग रहा।