फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सहेंद्र रमाला ने क्षेत्र ते जुड़े कई मुद्दे सदन में उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने सदन में किरठल गांव में राजकीय पालीटेक्निक चालू कराने का मुद्दा भी उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रमाला। लखनऊ में बजट सत्र के दौरान छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सदन में उठाया। विधायक ने सदन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के समक्ष किरठल गांव में निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक संस्थान की चहारदीवारी कराकर शैक्षिक सत्र प्रारंभ कराने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि राजकीय पालीटेक्निक में शिक्षण सत्र संचालन कराने की जरूरत है। इससे क्षेत्र के युवाओं के शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूरस्थ स्थानों पर ना जाना पड़े और उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। गांव बूढ़पुर और लूंब में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराकर चिकित्सा व्यवस्था को सुनिश्चित कराने और रमाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टीकरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी और आवश्यक चिकित्सा उपकरण नहीं होने के कारण मरीजों को होने वाली समस्याओं के निराकरण का मुद्दा स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाया। इसमें सूप, राजपुर, धनौरा, टीकरी और गांगनौली में बीमार और चोटिल पशुओं के उपचार और देखभाल के लिए पशु चिकित्सालय का निर्माण कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें