फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चिंगारी से चार बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। चमरावल गांव में हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से किसान की चार बीघा ईख जल गई।
विज्ञापन

चमरावल निवासी अनिल सोमवार दोपहर में अपने खेत में कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों में चिंगारी उठी, उसकी गन्ने की फसल में गिर गई। इससे ईख की फसल जलने लगी। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे किसान पहुंच गए और आग पर बमुश्किल काबू पाया। हालांकि जब तक किसान की चार बीघा ईख जल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की वजह से आए दिन किसानों का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें