बड़ौत। ग्राम पुसार में शहीद स्क्वॉड्रन लीडर अभिनव चौधरी के घर बुधवार को भाजपा से छपरौली विधायक पहुंचे और उनके माता-पिता को सांत्वना दी। इस दौरान शहीद के पिता ने विधायक का बेटे को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर विनय शर्मा (ब्राह्मण समाज थाम्बा चौधरी) व प्रधान भाग्यवीर ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि अभिनव चौधरी का बलिदान सर्वोच्च श्रेणी का है। उनको शहीद का सम्मान दिलाने में मेरा कोई प्रयास नहीं रहा बल्कि वायु सेना और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच में पत्राचार में जो देरी हो रही थी उसे जल्द कराने के लिए प्रयास किया गया। पूरा क्षेत्र अभिनव चौधरी के बलिदान को नमन करता है। उनकी स्मृति में जल्द ही गांव में भव्य द्वार के निर्माण एवं श्मशान घाट के सुंदरीकरण में निधि से लगभग 25 लाख का खर्च किए जाएंगे। यहां विनोद, विकास मलिक, कैप्टन ज्ञान सिंह चौधरी, आकाश तोमर, आत्माराम, मनोज रजपुरा, शिवकुमार उज्ज्वल, तेजपाल मडिया, प्रह्लाद सिंह, सहदेव प्रधान धनौरा, महिपाल सिंह मादी, ऋषिपाल सिंह, हरवीर सिंह, जसवंत सिंह, सहदेव सिंह, महक सिंह सूबे सिंह, अरविंद शामिल रहे।