फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक योगेश धामा ने उठाई बस अड्डा निर्माण की मांग

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते विधायक योगेश धामा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सीएम के समक्ष विधायक ने उठाई बस अड्डा निर्माण की मांग
विज्ञापन

बागपत। विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिला मुख्यालय पर बस अड्डा निर्माण की मांग उठाई। इसके अलावा बड़ौत तक मेट्रो, शुगर मिल के विस्तारीकरण, सड़कों की हालत ठीक कराने व किसानों की समस्याओं के समाधान सहित अन्य मांगे भी रखीं।
विज्ञापन

विधायक योगेश धामा ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बागपत शुगर मिल की क्षमता 25 हजार क्विंटल है, जबकि गन्ना उत्पादन बहुत ज्यादा है। उन्होंने शुगर मिल की वृद्धि व विस्तारीकण की मांग की। साथ ही जिला मुख्यालय पर बस अड्डे का शिलान्यास न होने और लोगों की समस्या के बारे में बताया। विधायक ने लोनी से बड़ौत तक मेट्रो चलवाकर परिवहन सेवा सुगम बनाने की मांग की। इसके अलावा चमरावल रोड सहित 19 मांगों का निर्माण कराने और किसान दुघर्टना बीमा में किसानों के दावों को कंपनी द्वारा खारिज कराने की समस्या का समाधान कराने की मांग की। विधायक योगेश धामा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गंभीरता से समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें