बागपत। जिले में सीडीओ रहे एमएल व्यास को शासन से जांच के बाद क्लीनचिट मिल गई हैं। उनपर मनरेगा कार्यों में लापरवाही बरतने व रुपये लेने सहित अन्य आरोप लगे थे। राज्यपाल के अनु सचिव ने इस संबंध में ग्राम्य विकास आयुक्त व डीएम बागपत को पत्र भेजा है।
एक साल पहले बागपत में एमएल व्यास सीडीओ के पद पर तैनात थे। उनपर मनरेगा कार्यों में लापरवाही बरतने, रुपये लेने व लोकपाल मेरठ द्वारा दी गई रिपोर्ट पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे थे। उनपर जब आरोप लगाया गया था, तब वह बागपत में तैनात थे। शिकायत के बाद शासन से विशेष सचिव को जांच सौंपी गई थी।
जांच करने के बाद सीडीओ को क्लीनचिट दे दी गई। राज्यपाल कार्यालय के अनु सचिव अजय कुमार मिश्र ने यहां भेजी रिपोर्ट में बताया कि एमएल व्यास पर लगे आरोप जांच के बाद गलत मिले और किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने ग्राम्य विकास आयुक्त के साथ ही बागपत के डीएम व सीडीओ को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।