फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निरपुड़ा में रजबहे की पटरी टूटने से किसानों की फसल डूबी

Tue, 31 Dec 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। निरपुड़ा गांव में गेडबरा रजबहे की पटरी टूटने के कारण 70 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जलमग्न हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि रविवार की रात को रजबहे की पटरी टूटने से खेतों में पानी भर गया है। निरपुड़ा निवासी किसान पिंटू चार बीघा, देवेंद्र की चार बीघा, सोबीर की चार बीघा, जितेंद्र की पांच बीघा, महावीर की आठ बीघा, रामकिशन की आठ बीघा, सतेंद्र की सात बीघा, बिजेंद्र की पांच बीघा, विकास की पांच बीघा, सरदार सिंह की पांच बीघा, हरेंद्र की पांच बीघा गेहूं, सरसों, गन्ना की फसल जलमग्न हो गई है।
पानी भरने के कारण फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई। इसके कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने फसल नष्ट का मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीओ शामली अमित चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर नहर का पानी को बंद करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें