अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के मितली गांव निवासी लेफ्टिनेंट काजोल कुशवाह
- फोटो : BAGHPAT
एयर फोर्स हॉस्पिटल कानपुर में मिली तैनाती, गांव पहुंचने पर किया जाएगा स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मीतली गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मास्टर रमेश कुशवाहा की बेटी काजोल कुशवाह लेफ्टिनेंट बनीं है। उसकी कानपुर एयरफोर्स हॉस्पिटल में नियुक्ति हुई है। गांव की बेटी के लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी का माहौल है।
पिता रमेश कुशवाह ने बताया कि काजोल का 2017 में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में चयन हुआ था। उसकी मुंबई के आईएनएचएस अश्वनी अस्पताल में ट्रेनिंग चल रही थी। बुधवार को उसकी पासिंग आउट परेड हुई और उसकी नियुक्ति लेफ्टिनेंट के पद पर हुई है। काजोल की तैनाती एयर फोर्स हॉस्पिटल कानपुर में हुई है। वह 20 फरवरी को कानपुर में रिपोर्ट करेगी। कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम में अभिभावकों को नहीं बुलाया गया था। काजोल की उपलब्धि पर परिवार के अलावा गांव में खुशी का माहौल है। पूर्व प्रधान सतीश राणा, संजय शर्मा, सरजीत, अशोक चौहान ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।