फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : पॉलीटेक्निक से छात्रों का मोहभंग बन रहा चिंता का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
-20 फीसदी सीटों पर भी नहीं हो पाए पंजीकरण, 10 मई तक कर सकेंगे छात्र आवेदन
विज्ञापन

बड़ौत। पॉलीटेक्निक संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया लाख कोशिशों के बावजूद परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है। खाली सीटों और पंजीकरण की धीमी गति को देखते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई है। इसके बावजूद 20 फीसदी सीटों के पंजीकरण भी नहीं हुए हैं।
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक की विभिन्न ट्रेंड्स में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पांच मई अंतिम तिथि निर्धारित की थी। नाम मात्र हुए पंजीकरण को देखते हुए परिषद ने इसे 15 मई तक आगे बढ़ा दिया है। इसके पहले फरवरी माह में ही पंजीकरण समाप्त होने थे। छात्रों का कोई खास रुझान पॉलीटेक्निक में दाखिला लेने को नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि इस बार परिषद को 'पॉलीटेक्निक चलो अभियान' इस बार भी चलाना पड़ा। यह अभियान स्कूल, कॉलेज, तहसील, कलक्ट्रेट, विकास भवन में भी कैम्प चलाया जा रहा है। डोर टू डोर चलाये गए इस अभियान में भी किसी तरह का खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। इतना सब करने के बावजूद इस बार भी पॉलीटेक्निक संस्थानों में 50 फीसदी सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कोताना के प्रधानाचार्य लखमीचन्द ने बताया कि 10 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। जिले में दो राजकीय पॉलीटेक्निक हैं और एक दिगम्बर जैन पॉलीटेक्निक, जिनमें विभिन्न ट्रेड्स में छात्र दाखिला ले सकते हैं। पिछले 5 साल से छात्रों की संख्या पॉलीटेक्निक कॉलेजों में घट रही है, जो बेहद चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें