-कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में हुआ क्रिकेट मैच
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रेड हाउस व ब्लू हाउस के बीच क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें रेड हाउस ने 50 रनों से ब्लू हाउस को हराया। विजेता टीम को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। मैच का उदघाटन प्रधानाचार्य अजय शर्मा व प्रबंधक राव फारुख महमूद ने फीता काटकर किया। मैच में टॉस जीतकर रेड हाउस ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसमें शंशाक ने 65, आकाश ने 40, राहुल ने 15 रनों का योगदान दिया। ब्लू हाउस टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए निखिल ने चार, आदित्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू हाउस की टीम मात्र 100 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें अक्षय ने 35, दीपक ने 25 व शेखर ने 10 रनों का योगदान दिया। रेड हाउस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शंशाक ने 5, नवीन ने 3 विकेट लिए। विजेता टीम को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।