फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी 12 फरवरी को छपरौली में दिखाएंगे ताकत, आगामी चुनाव का ये है मास्टर प्लान

Mon, 05 Feb 2024 09:43 AM IST
Dimple Sirohi अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत

सार

चौधरी अजित सिंह का निधन होने पर विस चुनाव से पहले जयंत के सिर पर विरासत की पगड़ी छपरौली में रखी गई थी। स्व. चौधरी चरण सिंह व स्व. अजित सिंह की कर्मभूमि में छपरौली सबसे अहम, रालोद की भावनाएं इस क्षेत्र से जुड़ी हैं। जयंत इस क्षेत्र से ही चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और उनके बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि रही छपरौली से जनभावनाएं जुड़ी हैं। छपरौली में ही चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद उनके बेटे जयंत सिंह को विरासत की पगड़ी बांधी गई थी। यही वजह मानी जा रही है कि चौधरी जयंत सिंह लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की मूर्ति अनावरण के लिए आयोजित रैली में अपनी ताकत दिखाकर करेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ISI एजेंट ने उगले राज: हनी ट्रैप के जरिए पाकिस्तानी महिला हैंडलर करा रही थी जासूसी, ऐसे बना था शिकार

रालोद मुखिया जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala
छपरौली को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि ऐसे ही नहीं कहा जाता है। वहां से लोगों ने ही 87 साल पहले उनको विधानसभा में पहुंचाया था। छपरौली ने चौधरी चरण सिंह का साथ निभाना शुरू किया तो सिलसिला आज तक लगातार जारी है। वहां से चौधरी चरण के परिवार से चाहे कोई भी चुनाव लड़ा हो या उनकी पार्टी ने किसी अन्य को प्रत्याशी बनाकर उतारा हो, उसे लोगों ने हमेशा जीत दिलाकर ही भेजा।
 
चौधरी चरण सिंह के निधन के बाद भी छपरौली के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का हाथ थाम लिया और उनका भी पूरा साथ देते रहे। यह ऐसे ही नहीं हुआ, बल्कि छपरौली के लोग चौधरी चरण सिंह के परिवार और वर्तमान में रालोद से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं।

भोकरहेड़ी में जनसभा के दौरान रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी
विद्या मंदिर इंटर कालेज में मूर्ति अनावरण
रालोद के अध्यक्ष और कंद्रीय मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह का निधन होने के बाद सितंबर 2021 में छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कालेज में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें भीड़ उमड़ी थी और वहां चौधरी जयंत सिंह को विरासत की पगड़ी पहनाई गई थी।
 
अब उसी विद्या मंदिर इंटर कालेज में चौधरी अजित सिंह की मूर्ति लगाई गई है, जिसका अनावरण 12 फरवरी को किया जाएगा। इस मौके पर चौधरी जयंत सिंह अपनी पार्टी के लोकसभा अभियान की शुरूआत करने के लिए पूरी ताकत दिखाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में जनसभा के दौरान रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का माल्यार्पण स्वागत करते, वि
पश्चिमी यूपी के सभी जिलों से आएंगे पार्टी कार्यकर्ता
रालोद ने छपरौली में 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में बागपत ही नहीं बल्कि पश्चिमी यूपी के सभी जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा समेत आदि सभी जिलों से भीड़ जुटाने के लिए ताकत झोंक दी है। भीड़ के लिए जगह-जगह भंडारे भी लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें