फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या की आंशका, कोतवाली में मामला दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिकाना के युवक को बीती 23 जुलाई को घर से बुलाकर ले गए थे तीन युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ढिकाना गांव के काफी संख्या मेें ग्रामीण रविवार को कोतवाली पहुंचे और गांव के ही एक युवक की हत्या की आंशका जताते हुए गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
ढिकाना गांव का युवक रवींद्र पुत्र धर्मपाल बीती 23 जुलाई से लापता है। उसके परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। यहां गांव के ही तीन युवकों पर रवींद्र का अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। लापता रवींद्र के भाई विकास ने बताया कि गांव के ही तीन युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा है। परिजनों ने उसकी तलाश की परंतु सुराग नहीं लग सका है। उन तीन युवकों पर हत्या की आंशका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां आने पर कलक्ट्रेट केे बाहर कार्रवाई न होने पर हंगामा-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की हत्या की आशंका जताई
उधर, वाजिदपुर गांव से सुरेशपाल बीती 29 जुलाई से लापता है। उसका पुत्र मनीष रविवार को कोतवाली पहुंचा। उसने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, सीओ आलोक कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें